Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

विपक्षी दलों के छात्र संगठनों का शिक्षा नीति और यूजीसी ड्राफ्ट के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल भी हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), वाम दलों के छात्र संगठन अखिल भारतीय स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ), मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ), समाजवादी छात्र सभा और छात्र राष्ट्रीय जनता दाल (सीआरजेडी) और अन्य संगठनों भाग किया।

24 Mar 2025

विपक्षी दलों के छात्र संगठनों का शिक्षा नीति और यूजीसी ड्राफ्ट के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल भी हुए शामिल

नई दिल्ली। आईएनडीआई गठबंधन के घटक दलों के छात्र संगठनों ने सोमवार को जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति और यूजीसी ड्राफ्ट सहित देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विरोध-प्रदर्शन किया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थानों पर आज सत्ता पक्ष के लोग कब्जा कर रहे हैं। छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), वाम दलों के छात्र संगठन अखिल भारतीय स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ), मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ), समाजवादी छात्र सभा और छात्र राष्ट्रीय जनता दाल (सीआरजेडी) और अन्य संगठनों भाग किया।

राहुल ने जंतर-मंतर पर छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के चलते किसी को रोजगार नहीं मिलेगा। देश बर्बाद हो जाएगा। आज विपक्ष की मांग को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में छात्रों की जिम्मेदारी है कि वह हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और पूरी ताकत से लड़ें। राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री के कुंभ मेले पर दिए भाषण का उल्लेख कर कहा कि इस पर बात करना ठीक है लेकिन उन्हें भविष्य के बारे में भी बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर एक शब्द नहीं कहते हैं। हमें इन सबके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

एनएसयूआई के अध्यक्ष वरुण चौधरी ने इस दौरान कहा कि हमने राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा हैं। इसमें हमने मांग की है कि नई शिक्षा नीति और यूजीसी ड्राफ्ट वापस लिया जाए। इसमें हमने पेपर लीक और छात्रों के साथ भेदभाव का मुद्दा भी उठाया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विपक्षी दलों के छात्र संगठनों का शिक्षा नीति और यूजीसी ड्राफ
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), वाम दलों के छात्र संगठन अखिल भारतीय स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा), स्टूडें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News